फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Om Birla meets Bangladesh PM Tarique Rahman: तारिक रहमान को ओम बिरला ने दिया पीएम मोदी का ये खास तोहफा

Wed, 18 Feb 2026 02:56 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Om Birla meets Bangladesh PM Tarique Rahman: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को ढाका में नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके दी।

ओम बिरला ने एक्स पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि नई बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर खुशी हुई। भारत हमेशा बांग्लादेश के लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी राष्ट्र बनाने के प्रयासों का समर्थन करने के लिए तैयार है। मुलाकात के दौरान, बिरला ने रहमान को पद ग्रहण की बधाई दी और उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से भेजे गया पत्र भी तारिक रहमान को सौंपा। दोनों नेताओं ने भारत और बांग्लादेश के लोगों के भले के लिए मिलकर काम करने की आशा व्यक्त की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें