एक रिसर्च से सामने आया है कि जो बच्चे, आम बच्चों से ज्यादा मोटे या फिर एक हिसाब से ज्यादा मोटे हैं उनके जीवन की अवधि घट रही है। ब्रिटेन के रॉयल कॉलेज ऑफ पेडियाट्रिक्स एंड चाइल्ड हेल्थ की एक रिपोर्ट में कहा गया कि जंक फूड की वजह से बच्चे मोटे हो रहे हैं और मोटापे के कारण उनके जीवन के 10 से 20 साल प्रभावित होते हैं।