फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार नहीं, यूपी के इस शहर में सील हुई खान सर की कोचिंग; वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Wed, 24 Jun 2026 11:03 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

लखनऊ के अलीगंज में हुए एक दर्दनाक अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद, प्रशासन बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी अभियान के तहत संगम नगरी प्रयागराज में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (PDA) ने सिविल लाइंस स्थित मशहूर शिक्षक खान सर के संस्थान 'खान ग्लोबल क्लासेस' को पूरी तरह से सील कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, इस कोचिंग का संचालन बिना उचित 'सामुदायिक सुविधा भू-उपयोग' (Community Facility Land Use) की अनुमति के, सिर्फ व्यावसायिक नक्शे पर किया जा रहा था। सीलिंग के बाद मुख्य द्वार पर सख्त कानूनी नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

यह सख्त एक्शन केवल प्रयागराज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के कोचिंग हब में हड़कंप मचा हुआ है। वर्तमान में 50 से अधिक संस्थान प्रशासन के रडार पर हैं, जहां बिल्डिंग नक्शा, आपातकालीन निकास (Emergency Exit), लिफ्ट सुरक्षा और फायर NOC की बारीकी से जांच की जा रही है। इसी कड़ी में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने नियमों के उल्लंघन पर एक साथ 8 कोचिंग सेंटरों को सील किया है, जबकि कानपुर (KDA) में भी कई इमारतों पर ताले लटके हैं। इस बीच, पढ़ाई बाधित होने और हादसे के शिकार बच्चों को न्याय दिलाने के लिए छात्रों में भारी आक्रोश है, जिन्होंने प्रयागराज में कैंडल मार्च निकालकर सख्त सजा की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें