नोटबंदी का असर कालेधन वालों पर पड़े या न पड़े किसानों पर जरूर पड़ रहा है। पुराने नोट है भी तो उससे कोई सामान नहीं मिल रहा और नए नोट लाएं तो कैसे। खेत खाली पड़ा है और बीज खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। अभी फसल बोने का समय है ऐसे में किसानों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है।