भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। नितिन गडकरी ने एक बार फिर से बड़ी बात कह दी है, जिसकी चर्चा अब हर जगह हो रही है। नागपुर में महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेस के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, 'मंत्रियों को कानून तोड़ने का हक है, अधिकारियों को सिर्फ हां, कहना चाहिए।'