फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder Case: बहन कंचन झूठ बोल रही है? निक्की की भाभी का खुलासा

Wed, 27 Aug 2025 06:21 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

निक्की केस में रोज चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस दौरान अमर उजाला की टीम पहुंची निक्की की भाभी मीनाक्षी के घर, जहां उन्होंने पूरे मामले की परत दर परत जानकारी दी। मीनाक्षी के मुताबिक निक्की के पिता ने उन्हें दहेज के लिए घर से बाहर निकाल दिया था। पिछले 2 साल से मीनाक्षी अपने मायके में रह रही है। पल्ला गांव की 31 वर्षीय मीनाक्षी की शादी 2016 में रोहित से हुई थी. मीनाक्षी के परिवार का दावा है कि उन्होंने दहेज में एक सियाज कार दी थी, जिसे पायला परिवार ने 'अशुभ' बताकर बाद में बेच दिया. इसके बजाय, उन्होंने कथित तौर पर एक नई कार और नकद की मांग की थी. जब मीनाक्षी के परिवार ने उनकी मांग पूरी करने से इनकार कर दिया, तो उसे उसके माता-पिता के घर वापस भेज दिया गया. विपिन के पड़ोसी दावा कर रहे है कि जब आग लगी घर मे विपिन नहीं था वो बाहर दुकान के बाहर खड़ा था साथ में बच्चे भी थे। आवाज सुनकर वो गाड़ी लेकर अंदर गली में भागा था। दिसंबर 2016 में एक ही परिवार में विपिन और रोहित से निक्की और कंचन की शादी हुई थी। वहीं, दोनों बहनें साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर चलाती थीं और इंस्टाग्राम व यूट्यूब चैनलों के ज़रिए उसका प्रचार करती थीं, जिनमें से कंचन के अकाउंट पर 58,000 से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। निक्की के अकाउंट पर फ़ॉलोअर्स कम थे और विपिन को उसका रील बनाना पसंद नहीं था, इसलिए वह कंचन के इंस्टाग्राम पर अपने भी अपने रील शेयर करती थीं। विपिन ने उनका पार्लर भी बंद करवा दिया था। पुलिस के अनुसार, यह घटना निक्की के ब्यूटी पार्लर को फिर से खोलने की इच्छा को लेकर हुए झगड़े के बाद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें