बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली-एनसीआर में सांस लेना मुश्किल हो गया है। शनिवार सुबह भी धुंध की वजह से विजिबिलिटी खराब रही, जिसका असर यातायात पर भी पड़ता दिखा। एनजीटी भी बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जाहिर करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार को फटकार लगा चुका है।