मेरठ में आईआईएमटी यूनिवर्सिटी ने विश्व कीर्तिमान रचा। यूनिवर्सिटी के कुल 3105 विद्यार्थियों-शिक्षकों ने गीता के श्लोकों का पाठ कर गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज कराया। ग्लोबल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के मुताबिक यह रिकॉर्ड अभी तक जर्मनी के नाम था। जर्मनी की डिजिटल लाइब्रेरी स्कूल के 2012 लोगों ने छह मार्च 2015 को यह अनूठा इतिहास रचा था जिसे एक साल के अंदर ही आईआईएमटी यूनिवर्सिटी ने तोड़ा है। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स के ऐशिया हैड डॉ मनीष विश्नोई और रिकॉर्ड्स मैनेजर आलोक कुमार की देखरेख में यह आयोजन हुआ। इसके लिए यूनिवर्सिटी के चांसलर योगेश मोहन गुप्ता, कुलाधिपति अभिनव मोहन और कुलपति एम किदवई ने उत्साह वर्धन किया।