छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आपसी झड़प में CRPF के जवान के साथियों पर गोली चलाने और चार की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी जवान संत कुमार ने कहा कि उसने किसी पर गोली नहीं चलाई है, जो हथियार उसके पास था उससे किसी की मौत नहीं हुई बल्कि किसी और हथियार से गोलियां चलाई गई हैं। आरोपी ने कहा कि उसे फंसाया गया है।