प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के तीसरे दिन आज गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के दौरान, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ, डब्ल्यूएचओ के डीजी डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने डब्ल्यूएचओ चीफ डॉ. टेड्रोस अदनोम घेब्रेसियस का गुजराती नामाकरण भी कर दिया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आजसे आप 'तुलसी भाई' कहलाएंगे।