फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Protest: Gen-Z पर नेपाली सेना ने लिया बड़ा एक्शन, हर जगह कर्फ्यू

वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 10 Sep 2025 03:02 PM IST

नेपाल में उपद्रवियों ने मंत्रियों के बंगले, सरकारी  दफ्तर  घर और सार्वजनिक जगहों को आग के हवाले कर दिया है। Gen-Z आंदोलन की वजह से 2 दिन से सुलग रहे नेपाल में अब फौज तैनात हो गई है। खबर ये भी है कि नेपाल की सेना ने पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया है। नेपाली सेना ने सुबह से शाम पांच बजे तक देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है। सेना ने चेतावनी दी है कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी व व्यक्तियों या संपत्ति को निशाना बनाने वाले हमलों को आपराधिक गतिविधि माना जाएगा और उससे निपटा जाएगा। एम्बुलेंस, दमकल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सुरक्षा बलों सहित आवश्यक सेवाओं में लगे वाहनों और कर्मियों को प्रतिबंधात्मक आदेशों और कर्फ्यू के दौरान काम करने की अनुमति होगी।   आर्मी के सड़क पर उतरने से पहले आर्मी चीफ अशोकराज सिग्देल ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस संदेश में उन्होंने आंदोलनकारियों को बातचीत का ऑफर देते हुए उनसे प्रदर्शन स्थगित करने की अपील है। आर्मी चीफ की अपील के बाद फौज की मूवमेंट शुरू हुई है। इससे पहले राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं। नेपाल में तख्तापलट के बाद सेना ने कानून व्यवस्था की कमान संभाल ली है। काठमांडू की सड़कों पर सेना की बख्तरबंद गाड़ियां उतरी हैं। कई उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। त्रिभुवन एयरपोर्ट पर आर्मी का कंट्रोल है और सभी एयरपोर्ट पर विमानों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इस्तीफे के बाद पीएम केपी ओली अज्ञात जगह पर भेजे गए हैं। आंदोलनकारियों ने काठमांडू के मेयर बालेन शाह के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाने की अपील की है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें