फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet UG 2026 Exam Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में SOG का एक्शन, CBI ने शुरू की जांच!

Wed, 13 May 2026 03:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

राजस्थान स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुपस के IG अजय पाल लांबा ने NTA द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द करने के मामले पर बताया, "NEET परीक्षा 2026 को लेकर पेपर लीक की जो अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अफवाहें चल रही थीं, उस संबंध में पुलिस को इनपुट प्राप्त हुआ था उसके आधार पर सीकर, अलवर, झुंझुनूं, जयपुर  में पुलिस और SOG  की टीमों ने मिलकर के NEET परीक्षा पेपर के आउट होने के सिलसिले में, जिन-जिन लोगों के पास  NEET परीक्षा 2026 का पेपर पहुंचने की संभावना जताई गई थी, उन लोगों से पूछताछ की है। करीब 150 से ज्यादा अभ्यर्थी, उनके मित्र व अभिभावकों से पूछताछ के बाद ये प्राप्त हुआ की इस परीक्षा का पेपर परीक्षा शुरू होने से पूर्व राजस्थान में हरियाणा के निवासी एक व्यक्ति के द्वारा भेजा गया। पूछताछ से पता चला कि उसके पास ये पेपर महाराष्ट्र नासिक से आया था। ये सारी सूचना NTA के साथ साझा करने के बाद भारत सरकार द्वारा NEET परीक्षा को रद्द करने का निर्णय आपके सामने है। CBI ने इस मामले को टेक ओवर किया है और CBI की टीम यहां आ चुकी है और SOG के संपर्क में है


राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने पर कहा, "(स्कूल व्याख्याता-कृषि विज्ञान भर्ती) परीक्षा 2022 में आयोजित हुई थी। जनवरी 2022 में मेरा रिटायरमेंट हुआ था और इस परीक्षा का विज्ञापन अप्रैल 2022 में आया था यानी मेरे रिटायर्मेंट के 3 महीने बाद इस तरह की परीक्षा से मेरा कोई लेना-देना नहीं था और न ही मुझे इसकी जानकारी थी। इसके बारे में मुझसे पूछताछ की गई। ये मेरे रिटायरमेंट के बाद का मामला है"

उन्होंने आगे कहा, "NEET का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और कोई लेना-देना नहीं है.ये जानकारी (स्कूल व्याख्याता)कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 को लेकर की गई थी, जिसे लेकर मुझे नोटिस दिया गया था.जब-जब जांच एजेंसी ने मुझे बुलाया है मैं आया हूं और आगे भी आऊंगा.इस भर्ती मामले से मेरा कोई दूर-दूर तक संबंध नहीं है
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें