नवनीत राणा के '15 सेकंड' वाले बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। उनके इस बयान पर वार-पलटवार का दौर जारी है। नवनीत राणा के बयाव पर पलटवार करते हुए AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने छोटे भाई को तोप बताया था। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक बयान में कहा था कि मैने छोटे को बहुत समझाकर रोक रखा है, तुमको मालूम छोटा क्या है? तोप है वो, सालार का बेटा है। AIMIM नेता के इस बयान के बाद अब एक बार फिर से भाजपा नेता नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ ले लिया है। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि जब वह हैदराबाद आएं, तब उन्हें रोककर दिखा दें।