फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सीएम के लिए 500 करोड़ की अटैची वाले नवजोत कौर सिद्धू के बयान पर सियासत गरमाई। BJP vs AAP

Mon, 08 Dec 2025 04:00 PM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू के एक बयान ने पंजाब की राजनीति में भूचाल ला दिया है. उन्होंने दावा किया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री बनने के लिए '500 करोड़ रुपये वाले सूटकेस' की जरूरत होती है. उनके इस बयान ने न सिर्फ विपक्ष को मौका दिया है, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी हलचल तेज कर दी है.नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू तभी राजनीति में सक्रिय वापसी करेंगे, जब कांग्रेस उन्हें आधिकारिक रूप से सीएम उम्मीदवार घोषित करेगी. उन्होंने कहा कि उनके पास इतना पैसा नहीं है कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी खरीद सकें. उनका आरोप है कि जिसने 500 करोड़ रुपये का सूटकेस दिया, वही मुख्यमंत्री बन जाता है, हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनसे किसी ने पैसे नहीं मांगे, लेकिन सिस्टम ऐसा ही चल रहा है.


उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस में गंभीर गुटबाजी चल रही है और पार्टी के कम से कम पांच नेता मुख्यमंत्री बनने की होड़ में हैं. उनके मुताबिक, यही नेता नहीं चाहते कि सिद्धू को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए.उनके बयान पर बीजेपी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर बड़े आरोप लगाए. बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह बयान साबित करता है कि कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व से लेकर कर्मियों तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है. पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही सुना था कि एक पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री ने पद पाने के लिए 350 करोड़ रुपये तक खर्च किए थे.


सुनील जाखड़ ने इस विवाद के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार को भी घेरा. उन्होंने कहा कि पंजाब की कानून-व्यवस्था खराब हो चुकी है और राज्य की पुलिस व्यवस्था 'यूनिफॉर्म में गैंगस्टर' की तरह काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि अब पंजाब को जवाबदेही और मजबूत नेतृत्व चाहिए, इसलिए बीजेपी को एक मौका दिया जाना चाहिए.

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें