चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले केदारनाथ में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन का मुद्दा उठ गया है. इस मामले पर बीजेपी नेताओं के भी अलग-अलग बयान आ रहे हैं. केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने भी कई तथ्यों को सामने रखते हुए केदारनाथ यात्रा में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की वकालत की है.