फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai Flood: करोड़ों खर्च, फिर भी हर मानसून में क्यों डूब जाती है मुंबई?

Tue, 07 Jul 2026 12:33 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बारिश का मौसम आते ही मुंबई में हर साल जलभराव, ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेन सेवाओं में बाधा और आम लोगों की परेशानी की तस्वीर सामने आ जाती है। करोड़ों रुपये के बजट, नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत और प्रशासनिक तैयारियों के बावजूद कुछ घंटों की तेज बारिश शहर की रफ्तार थाम देती है। इस बार भी सायन, कुर्ला, दादर, हिंदमाता और मिलन सबवे जैसे इलाकों में पानी भर गया, कई अंडरपास डूब गए और मुंबई-पुणे मार्ग भी प्रभावित हुआ।

विशेषज्ञों के मुताबिक मुंबई में बार-बार बाढ़ की मुख्य वजह शहर की भौगोलिक स्थिति, हाई टाइड, तेजी से हुआ शहरीकरण, ड्रेनेज सिस्टम पर बढ़ता दबाव, मीठी नदी पर अतिक्रमण और जलवायु परिवर्तन है। जब तक दीर्घकालिक शहरी योजना, मजबूत जल निकासी व्यवस्था, नदी संरक्षण और बेहतर कचरा प्रबंधन पर प्रभावी काम नहीं होगा, तब तक हर मानसून में मुंबई के डूबने की तस्वीरें दोहराती रहेंगी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें