उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक कार्यक्रम के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता ने अधिकारीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिले के बिधूना में बीजेपी के एक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमोद गुप्ता ने मंच से कई अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने पहले रह चुके एसडीएम और तहसीलदार पर जनता को लूटने का आरोप लगाया।