एसपी में चल रहे आपसी घमासान के बीच मुलायम सिंह यादव ने सीएम अखिलेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुलायम सिंह ने कहा कि लोगों के बीच ये मैसेज गया है कि अखिलेश मुस्लिम विरोधी हैं। मुलायम ने कहा कि मैंने अखिलेश को कई बार मिलने बुलाया लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं। मुलायम ने कहा कि मैं जो भी बात करता हूं, उसको रामगोपाल को बता देता है। हमारी सरकार बनेगी तो अल्पसंख्यकों के लिए काम करूंगा। मुलायम ने कहा कि डीजीपी जो हैं वे हमारी सुनते हैं, अखिलेश उनको डीजीपी नहीं बनाना चाहता था। मुलायम ने कहा कि अब सिम्बल ना हमारे हाथ में है ना अखिलेश के हाथ में है। चुनाव आयोग आज ही फ़ैसला करेगा। जो भी फ़ैसला आए हम चाहते हैं कि हमारा आप लोग साथ दें। अब अखिलेश हमारी नहीं सुनता है।