कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हमलों का जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी को अपना न सही पर अपनी पार्टी का ख्याल रखना चाहिए। नकवी ने कहा कि जिस व्यक्ति का पप्पू से लेकर गप्पू तक का सफर झूठ का झुनझुना लेकर शुरू हुआ हो वो इस तरह की बहकी-बहकी, बेसुरी और बेहुदी बातें ही करेगा।