फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मॉक संसद' में प्रियंका गांधी के साथ बैठे दिखे कपिल सिब्बल, राहुल और सोनिया गांधी के साथ कौन बैठा?

Sat, 31 Oct 2026 09:46 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक गठबंधन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शनिवार को प्रतीकात्मक जन महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान खरगे के आवास पर मॉक संसद जैसा नजारा देखने को मिला। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने स्पीकर की भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की। खरगे ने विपक्ष के आरोपों को रखते हुए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।

पहली पंक्ति में एक तरफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे नजर आए। दूसरी तरफ पहली ही पंक्ति में ही सपा के धर्मेंद्र यादव और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती बैठी थीं। मुफ्ती के पास तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और तेजस्वी यादव मौजूद थे। प्रियंका गांधी दूसरी पंक्ति में कपिल सिब्बल के साथ मौजूद थीं। मॉक पीठासीन अधिकारी मीरा कुमार को ही बनाया गया, जो लोकसभा स्पीकर रह चुकी हैं, उन्होंने ही अध्यक्षता की। बिल्कुल संसद की तरह ही कार्यवाही शुरू की गई। खरगे के संबोधन से कार्यवाही शुरू की गई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें