बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन जबरदस्त हंगामा हुआ। जैसे ही स्पीकर नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही शुरू की, विपक्षी विधायक खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान मारपीट शुरु हो गई। विपक्षी विधायकों ने एसआईआर के खिलाफ वेल में पहुंचकर स्पीकर के सामने कुर्सी उठाई और कुछ विधायकों ने टेबल भी पलट दिया. इस दौरान मौजूद मार्शल ने विधायकों को रोकने की कोशिश की. विधायकों ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सी फेंकी और टेबल को उठाकर पलट दिया, जिसके कारण मार्शल के साथ उनकी धक्कामुक्की हुई. बताया जाता है कि इस हंगामे में मार्शल के कपड़े तक फट गए. भारी हंगामे के बीच सरकार ने 6 विधेयक भी पारित कराए गए. स्पीकर नंद किशोर यादव ने विधानसभा की कार्यवाही को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया