मुरादाबाद पुलिस ने एक बच्चे को खुद के अपहरण की साजिश रचने और घर से लाखों की चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए बच्चे ने खुलासा किया कि उसने जुर्म का ये रास्ता मुंबई में होने वाले एक डांस शो में हिस्सा लेने के लिए किया था। इस मामले को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए।