विपक्षी एकता की कवायद के बीच विपक्षी दलों की अहम बैठक 14 जुलाई को होगी। इससे पहले यह बैठक 10 या 12 जुलाई को होनी थी। फिलहाल बैठक के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को चुना गया है। हालांकि, अब खबर आ रही है कि यह बैठक शिमला की जगह जयपुर में भी आयोजित की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो बैठक की जगह पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।