मेरठ पुलिस ने गुरुवार को कड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के सोतीगंज में छापेमारी की। आए दिन हो रहे वाहन चोरी की वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया। छापेमारी के दौरान अधिक संख्या में पुलिस बल वहां तैनात रहा। एसपी सिटी आलोक प्रिर्यदर्शी, एएसपी अंकित मित्तल, और सीओ की अलग-अलग टीम बनाकर छापा मारा गया। पुलिस फोर्स को देखते ही कबाड़ियों ने अपनी दुकान बंद कर दी और मौके से फरार हो गए। इस दौरान सोतीगंज में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।