फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mayawati Rally in Lucknow: 'अखिलेश यादव से सवाल पूछना...', मायावती ने सपा पर बोला हमला तो भड़कीं प्रिया सरोज

Fri, 10 Oct 2025 03:51 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Mayawati Rally in Lucknow: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित रैली में यूपी की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान मायावती ने सीएम योगी आदित्यनाथ की सराहना भी की। वहीं, मायावती के इन बयानों पर अब सपा नेताओं ने पलटवार किया है।

समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज ने मायावती पर निशाना साधते हुए अपने ट्वीट में लिखा, "अगर मायावती जी चाहती तो पिछले 8 साल से सत्ता में बैठी योगी सरकार से बेरोजगारी से लेकर दलितों और पिछड़ों पर अत्त्याचार से संबंधित तमाम मुद्दों पर सवाल पूछ सकती थीं। लेकिन उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी से सवाल पूछना उचित समझा। मगर PDA व दलित समाज अब भाजपा को हटाने के लिए 2027 में तैयार है। जय भीम, जय समाजवाद।"

मायावती के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन ने भी पलटवार किया। सपा सांसद ने अपने बयान में कहा, "उन्हें समाजवादी पार्टी को कोसने की बजाय समाज के सामने जो समस्याएं हैं उनके खिलाफ संघर्ष करें। पूरे समाज में संदेश है कि बसपा भाजपा की B टीम है। उनसे प्रार्थना है कि सुविधावादी राजनीति छोड़कर जहां-जहां दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं संघर्ष का रास्ता अपनाएं। भविष्य में उन्हें जो कुछ हासिल होगा संघर्ष के रास्ते हासिल होगा।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें