अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भारजतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी पर तीखे तेवर दिखाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सबसे बड़ा आरोप लगाते हुए मायावती ने कहा कि पीएम ने नोटबंदी करने से 10 महीने पहले ही अपने करीबियों का काला धन ठिकाने लगा दिया। एसपी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि अखिलेश के कार्यकाल में यूपी में जंगलराज फैल गया, भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों ने खुले आम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई। मायावती ने ये भी कहा कि अगर उनकी सरकार बनी वो इस बार कोई भी मूर्तियां नही बनावाएंगी और बच्चों को दूध व केक बांटे जाएंगे।