फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marathi-Hindi Controversy: राज ठाकरे को बृजभूषण शरण सिंह की खुली चुनौती, दिया ये करारा जवाब!

Fri, 11 Jul 2025 02:01 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर सियासत जारी है. अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा राज ठाकरे अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब राज ठाकरे ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राज ठाकरे को लेकर उत्तर भारतीयों में बहुत रोष है अगर उत्तर भारत के नौजवानों ने आवाह्न कर दिया की आओ राज ठाकरे से भेंट करते हैं तो राज ठाकरे झेल नहीं पाएंगे इसलिए उनको सुधर जाना चाहिए.

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भाषा जोड़ने का काम करती है तोड़ने का काम नहीं करती. मैं राज ठाकरे को बताना चाहता हूँ कि महाराष्ट्र का और उत्तर भारतीयों का जो संबंध है वह राज ठाकरे की इस हरकत से बिगड़ने वाला नहीं है. राज ठाकरे को पढ़ना लिखना चाहिए वह पढ़ते-लिखते नहीं हैं.

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज को जब औरंगजेब ने बंदी बनाया था तो उनको हमारे आगरा के कारोबारियों ने छुड़ाने का काम किया था. राज ठाकरे को मैं बस इतना कहना चाहता हूँ कि वह जिस बात पर गर्व करते हैं उस गर्व के लिए उत्तर भारतीयों ने पसीना बहाया था. इसके साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने कहा राज ठाकरे बहुत हल्की राजनीति करते हैं जिसको छिछोरापन कहते हैं. जब राज ठाकरे का अयोध्या आने का प्रोग्राम था मैंने उनको कहा था कि आओ अयोध्या कहीं न कहीं का देखा जाएगा कि वह भी अयोध्या से जुड़े हुए हैं लेकिन वह नहीं आए. 

 अब इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के हालिया बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा राज ठाकरे अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं. अब राज ठाकरे ने फिर से अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. राज ठाकरे को लेकर उत्तर भारतीयों में बहुत रोष है अगर उत्तर भारत के नौजवानों ने आवाह्न कर दिया की आओ राज ठाकरे से भेंट करते हैं तो राज ठाकरे झेल नहीं पाएंगे इसलिए उनको सुधर जाना चाहिए.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें