मणिपुर में पिछले साल मई में भड़की हिंसा अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में कई मंत्रियों और विधायकों के घर फूंक दिए गए। जिसके चलते सभी डर में हैं। ऐसे में यहां के एक मंत्री ने पूर्वी इंफाल जिले में अपने पैतृक घर को भीड़ के हमले से बचाने के लिए आवास के चारों ओर कांटेदार तार की बाड़ और लोहे के जाल का निर्माण कराया है। इतना ही नहीं बल्कि सुरक्षा बलों के लिए अस्थायी बंकर भी बनाए हैं।