फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: सांसदों के फोन हुए बंद,मिलेंगे 15 करोड़ रुपए ? संजय राउत का बड़ा दावा

Wed, 17 Jun 2026 09:28 AM IST
Sahil Suyal वीडियो डेस्क,अमर उजाला

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूचाल आने की आशंका जताई जा रही है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर उठे असंतोष और संभावित बगावत की खबरों के बीच अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) भी एक गंभीर राजनीतिक संकट का सामना करती दिखाई दे रही है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के नौ लोकसभा सांसदों में से छह से सात सांसद सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने की तैयारी में हैं और इस सिलसिले में कई सांसद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। हालांकि, उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी इस तरह की अटकलों को सार्वजनिक तौर पर खारिज कर रहे हैं, लेकिन घटनाक्रम ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें