एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। इस सूची के मुताबिक संजय निरुपम डिंडोशी सीट से मैदान में उतरेंगे। जबकि नीलेश एन. राणे कुडाल सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने अक्कलकुआ सीट से आमस्या फलजी पाडवी, बालापुर से बलीराम भगवान सिरसकर, रिसोड से भावना पुंडलीकराव गवली, हदगाव से संभाराव उर्फ बाबुराव कदम और नांदेड़ दक्षिण सीट से आनंद शंकर तिडके पाटील को चुनावी मैदान में उतारा है।