महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ खास सीटों पर सबकी नजरें हैं। ऐसी ही सीटों में पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट भी शामिल है। ये वही सीट है जहां से कभी राष्ट्रवादी कांग्रेस (शपा) के नेता शरद पवार जीतते थे। इस चुनाव में बारामती सीट पर पवार परिवार से ताल्लुक रखने वाले दो चेहरों के बीच लड़ाई है। एक तरफ शरद पवार के भतीजे अजित पवार हैं तो दूसरी तरफ अजित पवार के भतीजे योगेंद्र पवार हैं।