सदन में महा विकास अघाडी की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज पर कथित रूप से की गई राज्यपाल की टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया। इसी बीच राज्यपाल सदन से अपना भाषण पूरा किए बिना निकल गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नवाब मलिक को उनके पद से नहीं हटाने के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।