महाकुंभ में बुधवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। जिसमें प्रयागराज में हेतापट्टी से सलोरी तक गंगा पर पुल, अरैल में भी एक पुल को मंजूरी दी गई है। वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी मिली है। प्रयागराज, वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव पास हुआ है। इसके साथ ही सीएम योगी पूरी कैबिनेट सहित संगम में स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।