सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद ने अपने 'महाकुंभ' को लेकर दिए गए बयान पर कहा, "मैंने कहा कि जिन्होंने पाप किए हैं वो ही कुंभ के लिए जाते हैं... हम हिंदू धर्म के धार्मिक गुरुओं से बचपन से ही सुनते आए हैं कि गंगा नदी में जाकर अपने पाप धोकर, पापों से मुक्ति ले लीजिए... हमारी पार्टी का स्टैंड साफ है कि हम पाप-पुण्य में भरोसा नहीं रखते हैं, हम कर्म में भरोसा करते हैं... मेरा मन साफ-सुथरा है तो मुझे कहीं जाने की जरूरत नहीं है... जिसे जो कहना है या सोचना है वो कहता रहे..."