हैदराबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार माधवी लता का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो चौथे चरण की वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं के चेहरे से बुर्का हटाकर उनकी आईडी कार्ड चेक करती हुई नजर आ रही थी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद माधवी लता के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब माधवी लता ने इस केस के दर्ज होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बड़ी बात कह दी है।