आम बजट से लखनऊ की जनता को बहुत उम्मीदे हैं। लखनऊ की जनता ने अमर उजाला टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सुझाव दिए और अपील करते हुए कहा कि इस का साल के आम बजट में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें सस्ती हों, साथ ही टैक्स में छूट और पेशनर्स को मिलने वाला इंटरेस्ट बढ़कर मिले । वहीं रेल बजट में किराया सस्ता करें और रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाएं।