भागवान राम की पूजा हमारे पूरे देश में की जाती है। लेकिन एमपी के ओरक्षा में भगवान राम राजा मंदिर एक ऐसा एकलोता मंदिर हैं जहां भगवान राम को एक राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां हर साल भागवान राम और माता सीता की शादी को बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। भगवान रामराजा सरकार की नगरी में हर वर्ष भगवान राम और माता जानकी का तीन दिवसीय विवाहोत्सव बुंदेली परम्परा और पूरे राजसी वैभव के साथ मनाया जाता है सोमवार को विवाह महोत्सव के दूसरे दिन हल्दी और मंडप पूजन किया गया भगवान राम और माता जानकी के विवाह को लेकर मंदिर के साथ साथ पूरे ओरछा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।