उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के बाद, सोमवार शाम 5 बजे 11 जिलों की 67 सीटों पर होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार थम गया। इसके साथ ही उत्तराखंड में होने वाले मतदान के लिए चुनावी प्रचार का भी सोमवार को ही आखिरी दिन रहा। उत्तर प्रदेश में जहां 15 फरवरी को विधानसभा चुनाव का दूसरे चरण का मतदान होना है तो वहीं, उत्तराखंड की भी सभी 69 सीटों पर मतदान होना है। तमाम राजनैतिक दिग्गज चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक चुके हैं एक दिन बाद होने वाले अपने इम्तिहान के लिए तैयार है।