सिक्किम के नाथू ला में बॉर्डर इलाके में मंगलवार 4 अप्रैल को भारी हिमस्खलन हुआ है. इस घटना में 7 पर्यटकों की मौत हो गई है और 11 घायल हुए हैं. करीब 80 पर्यटकों के फंसे होने की आशंका है. सेना के अधिकारियों ने ये जानकारी दी. मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है. हिमस्खलन के बाद गंगटोक को नाथू ला से जोड़ने वाले 15वें मील जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर बचाव अभियान जारी है. आशंका है कि अब भी कुछ लोग बर्फ में दबे हो सकते हैं। इस भीषण हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है।