Lalu Yadav Family Tree: बिहार की राजनीति में एक बार फिर लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार चर्चा में है। दरअसल, लालू की बेटी रोहिणी यादव ने हाल ही में एलान किया था कि वे राजनीति और परिवार से नाता तोड़ रही हैं। इसके बाद उन्होंने भाई तेजस्वी यादव के करीबियों का नाम लेकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया।
रोहिणी को लेकर उनके परिवार की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई। न ही उनके भाई तेजस्वी यादव अब तक इस मामले पर मीडिया के सामने आए हैं। हालांकि, उनके भाई तेजप्रताप यादव ने जरूर इस मामले पर बयान दिया है।
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले में हुआ था। पिता का नाम कुंदन राय और माता का नाम मरछिया देवी था। लालू प्रसाद यादव कुल सात भाई-बहन थे। तो वहीं, लालू और राबड़ी देवी के कुल नौ बच्चे है। जिसमें 7 बेटी और 2 बेटे है।
तो ऐसे में हमारे इस वीडियो में देखिए लालू प्रसाद यादव के परिवार में कौन-कौन है और करता क्या है? कितने सदस्य राजनीति में हैं?