कानपुर के सचेंडी में बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में रखी तिजोरी गैस से काट दी और लगभग सात लाख रुपये लेकर फरार हो गए। रविवार को बैंक में चोरी की सूचना पाकर ब्रांच मैनेजर, पुलिस अफसर, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के संग पहुंचे। छानबीन के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके के साक्ष्य जुटाए हैं। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की धुंधली तस्वीर कैद हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।