बाबा साहब अम्बेडकर पर बयान को लेकर लोगों की नाराजगी झेल रहे आप नेता कुमार विश्वास ने सफाई दी है। कुमार ने कहा, मैं पार्टी में बदलाव की बात कर रहा हूं जिसके कारण मुझ पर व्यक्तिगत आरोप लगाये जा रहे हैं। वीडियो में मैंने अंबेडकर को नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह पर जातिगत खाई बढ़ाने के सम्बन्ध में कहा है।