किरन खेर, माफ कीजिएगा, सांसद किरन खेर। लोकसभा के भीतर किरण ये कर क्या रही हैं।
सिर की झटकन, आंखों की मटकन, इशारों की थिरकन, शरीर की लोच और नाटकीय सोच...इस ऑस्कर विनिंंग परफॉरमेंस में सब कुछ तो सही है...गलत है तो बस जगह। लोकतंत्र के मंदिर में ये सब नहीं होता, नहीं होना चाहिए...ये कौन समझाए किरन खेर को।
ये क्या हरकत है। एक बार फिर माफ कीजिएगा, क्योंकि ये एक माननीय सांसद की तस्वीरें नहीं हो सकतीं। हो न हो, ये सब इंडियाज गॉट टैलेंट की जज कर रही हैं। ये एक अभिनेत्री कर रही है जो शायद एक्सीडेंटल एमपी है। जीहां, ट्विटर पर इस वीडियो को ट्रोल करते हुए किरन को एक्सीडेंटल एमपी ही कहा जा रहा है।
करीब 35 सेकेंड के इस वीडियो में सदन के भीतर कैमरों ने जो कुछ कैद किया है वो एक सांसद की, एक नीति निर्माता की गरिमा के खिलाफ है। किरन ने अपनी हरकतों से संसद का अपमान किया है।
वायरल होता ये वीडियो 8 जनवरी का बताया जा रहा है।