मेरठ में बीजेपी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए पीएम ने नोटबंदी का फैसला लिया। वहीं, एसपी और बीएसपी पर तंज कसते हुए मौर्य ने कहा, दोनों पार्टियों ने पिछले 10 सालों में उत्तर प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है।