फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala CM Face: केरल में सीएम पद पर कांग्रेस में घमासान! अब सोनिया गांधी करेंगी फैसला

Mon, 11 May 2026 06:13 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Kerala CM Face: केरल में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस लगातार बना हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के शनिवार को नई दिल्ली में दावेदारों के साथ बैठक किए जाने के दो दिन बाद भी पार्टी नेतृत्व किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाया है। 

सूत्रों के मुताबिक अब पार्टी अध्यक्ष खरगे की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अंतिम फैसला लिया जा सकता है। पार्टी के भीतर यह भी माना जा रहा है कि हाईकमान राज्य में पिछले सप्ताह देखने को मिले विरोध प्रदर्शनों और पोस्टर वार के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपालऔर विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशान प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। इन तीनों नेताओं के साथ पार्टी हाईकमान ने शनिवार को अलग-अलग चर्चा की थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें