94 साल की उम्र में अपनी वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से लड़ते हुए करुणानिधि ने चेन्नई के कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जिसके बाद पूरे तमिलनाडु का माहौल गमगीन हो गया। ऐसे में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि करुणानिधि का निधन तमिलनाडु ही नहीं पूरे देश के लिए क्षति है। वे एक महान नेता थे, राष्ट्रीय राजनीति में उनका बड़ा योगदान था।