सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के 20 मई को कानपुर दौरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन पहले ही सर्तक हो गया है। एक तरफ जहां केडीए यानी कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी में तेजी से साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम शुरू हुआ है, वहीं मोतीझील से केडीए तक की रोड को दुरूस्त कर लाइटें लगा दी गई है।