देश के दूसरे स्पोर्ट्स खिलाड़ियों के मुकाबले अपनी अनदेखी किए जाने से मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा काफी आहत हैं। गुट्टा ने गुरुवार को कहा कि उन्हें इस बार पद्म पुरस्कार मिलने की पूरी उम्मीद थी। गुट्टा ने कहा कि मिक्स डबल्स में विश्व की छठी वरीयता और वीमंस डबल्स में विश्व में दसवीं वरीयता हासिल करने के बाद भी इस तरह की उपेक्षा से उन्हें अच्छा नहीं लगा।