दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके के बाद सुर्खियों में आई फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद को पिछले दिनों गिरफ्तार कर लिया गया. इसी दौरान अल-फलाह के चांसलर की गिरफ्तारी पर मौलाना अरशद मदनी ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि- उन पर मुसलमान होने की वजह से कारवाई की गई. मदनी ने ये भी कहा कि अगर मुसलमान न्यूयॉर्क का मेयर बन सकता है. लंदन का मेयर बन सकता है, एक खान (आजम खान का जिक्र करते हुए) भारत में किसी यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर मुस्लिम नहीं बन सकता. और अगर बनेगा तो आजम खान की तरह जेल के अंदर जाएगा. इकबाल की तरह औलाद जेल में डाल दी जाएगी. मौलाना मदनी ने कहा कि भारत सरकार मुस्लिमों को दबाना चाहती है। जरा सुनिए मौलाना मदनी ने क्या क्या कहा।