देश की जानी-मानी यूनिवर्सिटियों में से एक दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट सोमवार देर रात हैक हो गई। हैकर ने वेबसाइट के पेज को पूरी तरह से ब्लैक कर दिया और उसपर Happy Birthday Pooja लिख दिया। जैसे ही इस बात का पता चला, सोशल मीडिया पर ये खबर आग की तरह फैल गई। बहरहाल इसके पीछे किसका हाथ है, यह साफ नहीं हो पाया है।